मिस्र में आज जनता ने बहुत बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करके सत्ता सेना से जनता की निर्वाचित सरकार को हस्तांतरित किए जाने की मांग पर आग्रह किया। जनता ने सत्ता हस्तांतरण में होने वाली देरी के विरुद्ध प्रदर्शन आरंभ किया है और सत्ताधारी सैन्य परिषद पर दबाव बढ़ाते हुए आज खुला संदेश दिया कि तत्काल सत्ता का हस्तांतरण होना चाहिए। लगभग एक सप्ताह से चल रहे प्रदर्शनों में 41 लोग मारे गए और अंतरिम सरकार ने त्यागपत्र दे दिया जिसके बाद कमाल अलजन्ज़ूरी को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि शुक्रवार का दिन सत्ताधारी सैन्य परिषद के लिए सत्ता हस्तांतरण और बैरकों में वापसी का अंतिम अवसर है। प्रदर्शनकारियों ने आज मिलियन मार्च निकाला और जन्ज़ूरी को प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि पूर्व सरकार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को सत्ता में नहीं रहने दिया जाएगा। इसी बीच सूचना है कि मिस्र से इस्राईल को गैस की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन एक बार फिर धमाके से उड़ा दी गई है। फ़रवरी में जनता की क्रान्ति सफल होने और हुस्नी मुबारक की सरकार गिरने के बाद से इस पाइपलाइन पर यह आठवां आक्रमण है।मिस्र की जनता इस्राईल को अपना शत्रु समझती है और अपदस्थ तानाशाही सरकार द्वारा किए गए गैस पाइपलाइन के समझौते से क्षुब्ध है। इस्राईल अपनी आवश्यकता की 40 प्रतिशत गैस मिस्र से प्राप्त करताहै।
24 नवंबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 280309
मिस्र में आज जनता ने बहुत बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करके सत्ता सेना से जनता की निर्वाचित सरकार को हस्तांतरित किए जाने की मांग पर आग्रह किया....